Category Archives:  News

इस समाज में पिता सजाता है बेटी के लिए सुहागरात की सेज, बड़ी अजीब है ये परम्परा, जानिए

Oct 03 2019

Posted By:  Sunny

हमारे भारतीय समाज शादी से पहले किसी के साथ संबंध बनाने को लेकर बहुत ही सख्त प्रावधान है, किसी के साथ शादी से पहले संबंध बनाने की बात अगर किसी के सामने आ भी जाये तो समाज में उस इंसान की बहुत बेइज़्ज़ती होती है और उसे सम्मान की नजरो से नहीं देखा जाता है | इसके अलावा हमारे समाज में वयस्क चीजों के बारे में किसी बड़े से बात करना गलत माना जाता है | इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीवी पर अगर अचानक से निरोध का या किसी भी प्रकार का एडल्ट विज्ञापन आ जाता है तो तुरंत चैनल बदल दिया जाता है और अगर गलती से कभी सुहागरात जैसे शब्द का माँ बाप के सामने इस्तेमाल कर दिया जाये तो शर्मिंदा होना पड़ जाता है |




आज हम आपको एक ऐसे समाज के बारे में बताने जा रहे है जहाँ लड़कियों के किसी के साथ संबंध बनाने पर कोई रोक टोक नहीं है, वह जिस के साथ चाहे संबंध बना सकती है और इसमें उनके घरवाले भी पूरा साथ देते है, लड़की का पिता खुद अपनी लड़की और उसके पार्टनर के लिए बिस्तर सजाता है ताकि उसकी बेटी आसानी से संबंध बना सके |


कम्बोडिया में एक जगह है रतनकीरी, यहां के क्रिउंग समुदाय में लड़कियों को अपनी मर्जी के अनुसार संबंध बनाने की इजाजत है | यहां की परम्परा है जिसके अनुसार लड़की अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी लड़के को शादी के लिए चुन सकती है और शादी से पहले कई दिनों तक लिव इन में भी रहती है ताकि लड़की लड़के को समझ सके, उसके बारे में जान सके |

ऐसे चलती है परम्परा




इस परम्परा के अनुसार जब लड़की किशोरावस्था में आ जाती है तब लड़की का पिता उनके घर से दूर एक बांस की झोपडी बनाता है ताकि लड़की को प्राइवेसी मिल सके और शारीरिक संबंधो के बारे में समझ सके इन बांस कि झोपड़ियों को लव हट्स के नाम से जाना जाता है | इस झोपडी में लड़की जाती है और अपने पसंद के लड़के को झोपडी में आमंत्रित करती है और उसके साथ संबंध बनती है | इसके साथ लड़कियां अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में और भी कई बाते जानने का प्रयास करती है, ऐसा जरुरी नहीं होता है की लड़की सिर्फ संबंध बनाने के लिए ही किसी को आमंत्रित करती है कई बार लड़की लड़के से बातचीत करने के लिए भी आमंत्रित करती है |


इस परम्परा के पीछे इस जनजाति का मानना है कि इससे एक लड़की को अपना सही लाइफ पार्टनर चुनने में मदद मिलती है | इस परम्परा में लड़की एक की बजाय कई लड़को से संबंध रख सकती है | इस जनजाति की ख़ास बात यह है कि उनकी इस परम्परा और जीवन में संबंध बनाने की आवश्यकता के बारे में समझ की वजह से आज तक इनके समाज में लड़कियों से जुड़ा किसी प्रकार का अपराध नहीं हुआ है जो की हमारे समाज में आये दिन होते रहते है |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर